Deoria news, दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से गूंज महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव,शिक्षा से बनेगा चरित्रवान नागरिक प्रोफेसर संजीत गुप्ता

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से गूंजा महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव,
शिक्षा से बनेगा चरित्रवान नागरिक: प्रो. संजीत गुप्ता

देवरिया

सलेमपुर श्री रैनाथ ब्रह्मदेव महाविद्यालय, सलेमपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं ‘श्री रैनाथ वाणी’ पत्रिका विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने शिरकत की। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आज के समय में भी राष्ट्र-निर्माण के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया।
प्रो. गुप्ता ने कहा कि ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर चरित्र निर्माण का माध्यम बनाने का आह्वान किया। गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा ही सशक्त राष्ट्र की नींव है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक पं. दीनदयाल मिश्रा एवं प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विभिन्न संकायों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button