Azamgarh news :मंदिर दानपात्र व साइकिल चोरी करने वाला साईकिल व 2750 रूपये के साथ गिरफ्तार

मंदिर दानपात्र व साइकिल चोरी करने वाला साईकिल व 2750 रूपये के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना फूलपुर शंकर जी तिराहा निवासी सन्तोष जायसवाल पुत्र शिव प्रसाद जायसवाल द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दिया गया कि फूलपुर नगर पंचायत कस्बा मे स्थित शंकर जी (तिराहा) मन्दिर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दान पात्र में रखी धनराशि चोरी कर लिया है । जो मन्दिर के सीसीटीबी फुटेज मे दिखाई दे रहा है जिसके सम्बन्ध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0- 36/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
दिनांक 10-02-2026 को मुकदमा वादी मुसयी ग्रा0 जाफरपुर जयी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थनीय पर लिखित सूचना दिया कि दिनांक 06/02/26 को वादी की साइकिल को कस्बा फूलपुर से रवि यादव पुत्र राममूरत ग्रा0 फूलपुर देहात थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ ने चोरी कर लिया है जिसके सम्बन्ध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0- 43/26 धारा 302(2) बीएनएस बनाम रवि यादव पुत्र राममूरत ग्रा0 फूलपुर देहात थाना फूलपुर आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा. अनिल कुमार (IPS) द्वारा अपराध नियंत्रण व वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उप निरीक्षक दिनेश कुमार त्रिपाठी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त रवि यादव पुत्र राममूरत ग्रा0 फूलपुर देहात थाना फूलपुर आजमगढ़ को जौमा हरिजन बस्ती के बीएसएनएल तिराहे से समय करीब 13.58 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके पास से चोरी की साइकिल व 2750 रुपया नगद बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button