Azamgarh news:महिलाओं को पॉक्सो एक्ट, पीसीपीएनडीटी एक्ट व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना पर किया गया जागरूक

नालसा योजनाओं और निःशुल्क विधिक सहायता पर दी गई विस्तृत जानकारी

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ 11 फरवरी:उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद स्तर पर 22 फरवरी, 2026 को आायोजित होने वाले वृहद/मेगा शिविर को दृष्टिगत रखते हुए आज सखी वन स्टॉप सेन्टर में कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती नितिका राजन द्वारा बताया गया कि 22 फरवरी, 2026 को जनपद स्तर पर जनपद न्यायालय परिसर में वृहद/मेगा शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसके अन्तर्गत निर्बल वर्ग, बच्चों, स्त्रियों, दिव्यांग, वृद्धजन, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति हेतु समस्त विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल लगाकर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा। इस मेगा शिविर के पूर्व तहसील स्तर पर, ब्लाक स्तर पर, ग्राम पंचायत स्तर पर समस्त विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं हेतु लघु शिविर का आयोजन कर पात्र व्यक्तियों का चयन किया जा रहा है।सचिव द्वारा शिविर में उपस्थित महिलाओं को ’’बाल विवाह मुक्त भारत’’ की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सचिव द्वारा नालसा से संचालित योजनाओं जैसे निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, स्थाई लोक अदालत, मध्यस्थता द्वारा वादों को आपसी सहमति से निपटाने आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा महिलाओं को पॉक्सो एक्ट, पी0सी0पी0एन0डी0टी0 एक्ट के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर में सचिव द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना पर भी प्रकाश डाला गया। शिविर में उपस्थित डिप्टी चीफ, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल  प्रवीण कुमार सिंह द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा हेल्पलाईन नं0 15100 के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। वन स्टॉप सेन्टर की संचालक द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।इस मौके पर वन स्टॉप सेन्टर के समस्त सदस्य, पराविधिक स्वयं सेवक, महिला पुलिसकर्मी, क्षेत्रीय महिलायें उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button