Azamgarh news :गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना गंभीरपुर पर अभियुक्तगण द्वारा गिरोह बनाकर अपने व अपने गैंग के सदस्यों के लिए भौतिक एवं आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से मोबाइल टावरों से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी जैसे संगठित एवं जघन्य अपराध कारित किए जाने के संबंध में मु0अ0सं0 346/25 धारा 2(ख)(1), 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 पंजीकृत किया गया था।
उक्त अभियोग की विवेचना क्षेत्राधिकारी महोदय के आदेशानुसार हीरेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष निजामाबाद को सुपुर्द की गई थी।
दिनांक 10.02.2026 को थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा क्षेत्र भ्रमण/तलाश वांछित के दौरान फरिहा चौक पर मौजूद थे। उसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त महेश गौड़ जनपद मऊ से आजमगढ़ आने वाला है।
प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को नरौली चौराहा टैम्पो स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम महेश गौड़ पुत्र नगदू गौड़ निवासी ग्राम बभनपुरा, थाना रानीपुर, जनपद मऊ बताया।
नाम-पता सत्यापन के उपरांत अभियुक्त को अभियोग उपरोक्त में अंतर्गत धारा 2(ख)(1), 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 से अवगत कराते हुए समय करीब 07:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय भेजा गया।
जनपद पुलिस द्वारा संगठित अपराध एवं गैंगस्टर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।



