Azamgarh news:आरोपों के बीच पदोन्नति: आजमगढ़ के लिपिक विधिचन्द यादव बने प्रधान सहायक, गोरखपुर ट्रांसफर

आजमगढ़ से गोरखपुर-बालिया तक तबादले, 42 कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी

आजमगढ़: शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा जारी पदोन्नति एवं स्थानांतरण सूची में 42 वरिष्ठ सहायकों को प्रधान सहायक पद पर पदोन्नत करते हुए उनके मूल तैनाती स्थलों से अन्य जनपदों में स्थानांतरित किया गया है। सूची जारी होते ही विभागीय हलकों में हलचल तेज हो गई है।इसी क्रम में संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय, आजमगढ़ में तैनात विधिचन्द यादव को प्रधान सहायक पद पर पदोन्नत कर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय, गोरखपुर में नई तैनाती दी गई है। उल्लेखनीय है कि 10 फरवरी को जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ की ओर से शहर कोतवाली में विधिचन्द यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। गंभीर आरोपों के बावजूद मिली इस पदोन्नति को लेकर विभागीय गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है।वहीं, राष्ट्रीय बालिका इंटर कॉलेज, आजमगढ़ में तैनात शिशिर कुमार सिंह को भी प्रधान सहायक पद पर पदोन्नत करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, बलिया में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।पिछले दो दिनों से आरोप-प्रत्यारोप के बीच चर्चा में रहे विधिचन्द यादव की पदोन्नति को एक ओर उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, तो वहीं लंबित मुकदमे के कारण इसे मिश्रित प्रतिक्रिया भी मिल रही है। जनपद में चर्चित लिपिक के रूप में उनके कार्यकाल को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।फिलहाल, पदोन्नति एवं स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने नई तैनाती की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button