Mau news:घोसीनगर स्थित एलआईसी कर्मचारियों संगठन के आह्वान पर हड़ताल पर रहे। लाखों का करोबार प्रभावित

घोसी। मऊ। घोसी नगर स्थित भारतीय जीवन बीमा के कर्मचारियों ने आल इंडिया इंश्योरेन्स इम्प्लाइज यूनियन के आह्वान पर विभिन्न मांगो को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। जिसके चलते लाखों रुपए का कारोबार प्रभावित रहने के साथ बीमा धारक परेशान रहे।
गोरखपुर डिवीजन इंश्योरेंस यूनियन के आह्वान पर हड़ताल में एलआईसी के क्लास तीन एवं चार के कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे।
यूनियन घोसी के अध्यक्ष सूरज कुमार ने कहा कि यह हड़ताल केंद्र सरकार द्वारा बीमा क्षेत्र में सौ प्रतिशत एफडीआई लाकर इसका प्राइवेटीकरण कर पूंजीपतियों को हाथों देने के प्रयास में है। जब की भारतीय जीवन बीमा निगम लाभ की स्थिति में है। कहा कि सरकार की दमनकारी, मजदुर विरोधी श्रमसंहिता के खिलाफ, निजीकरण के विरोध के साथ एलआईसी में नई भर्तियों को लेकर यह हड़ताल है। कर्मचारियों की भर्ती न होने से कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। जिससे वे दबाव में रह रहे हैं।
हड़ताल में शाखा अध्यक्ष सूरज कुमार, सचिव रामअशीष यादव, साहबजान अली, रमेश यादव, विपुल राय, सौम्या भारती, सुनील सिंह,कृष्ण मोहन शर्मा, शबा परवीन, संजीत कुमार , मो हारीश आदि कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button