Deoria news, भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रमोद तिवारी बने प्रांतीय संगठन मंत्री
भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रमोद तिवारी बने प्रांतीय संगठन मंत्री।
देवरिया।
देवरिया जनपद के निवासी पंडित प्रमोद कुमार तिवारी पुत्र योगेश चंद्र तिवारी को सामाजिक गतिविधियों में लगातार सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महा सभा के राष्ट्रीय संयोजक अध्यक्ष पं सत्य प्रकाश पांडेय ने संगठन का प्रांतीय संगठन मंत्री नियुक्त किया है।
इनकी नियुक्ति से पूर्वांचल में भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा को काफी मजबूती मिलेगी बताया जाता है की पंडित तिवारी सेना के रिटायरमेंट नायक हैं।
इनके मनोनयन पर संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सत्येंद्र मिश्रा,राष्ट्रीय महामंत्री मनोज तिवारी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीर्थराज मिश्रा,पंडित विनय मिश्रा,पंडित कुलदीप त्रिपाठी,पंडित अमरीश पांडेय, पंडित अजय पांडेय,पंडित राकेश पांडेय, पंडित राधाकांत पांडे पंडित दयाशंकर पांडे पंडित राघव मिश्राय पंडित जनार्दन पांडेय ,पंडित हृदय प्रकाश पांडेय, पंडित चंद्र मौली त्रिपाठी, पंडित सुनील तिवारी,पंडित देवेंद्र मिश्रा ने शुभकामना दी है।



