Deoria news, राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का चल रहा कार्यक्रम
राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का चल रहा कार्यक्रम।
देवरिया।
ए पी एस० डिग्री कॉलेज सोनूघाट के (गोपलापुर) में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के चतुर्थ सत्र में बुधवार को कैम्प के लिए चयनित ग्राम– सखा गोपालपुर, में एन०एस०एस० का ध्वज रोहण किया गया। तत्पश्चात मलिन बस्ती में स्वच्छता कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय, सार्वजनिक मंदिर एवं सार्वजनिक स्थान की साफ-सफाई की गई तथा नालियों व सड़क का साफ-सफाई रानी लक्ष्मीबाई एवं चन्द्रशेखर आजाद की टीम द्वारा किया गया और लक्ष्यगीत गाते हुए कार्यक्रम की तरफ अग्रसर हुए।
सोनूघाट चौराहे पर साफ-सफाई किया गया तथा सेवक-सेविकाओं द्वारा गाँव के निरक्षर, विकलांग तथा वृद्ध व्यक्तियों का सर्वे कराया गया व इसकी सूची एकत्रित की गयी। सेवक-सेविकाओं द्वारा बने स्वादिष्ट भोजन का रसास्वादन किया गया, जिसमें सभी शिक्षकों ने सेवक-सेविकाओं के भोज्यपदार्थ में भोजन का रस चखा।
तत्पश्चात भोजन के बाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० विनोद सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया तथा डॉ० विनोद सिंह द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य तथा जीवन में राष्ट्र प्रेम के महत्व पर विशेष चर्चा की गई कार्यक्रम के अंत में सेवक-सेविकाओं द्वारा राष्ट्रगीत तथा नाटक प्रस्तुत किया गया।
इसमें विवेकानन्द की टोली के द्वारा संचालन कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी विनोद सिंह एवं डॉ० लाल बहादुर यादव, प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी गयी।
इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी विनोद तिवारी द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा किया गया। इस दौरान अभिषेक मिश्रा, पवन मोर्या, दीपक विश्वकर्मा, आशुतोष मिश्रा, रमाशंकर यादव, महेश राजभर, बृजेश यादव, दीक्षा यादव, स्नेहा सिंह, ओम प्रकाश ठाकुर, नरेन्द्र प्रताप आदि शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।



