Azamgarh News: जिला विज्ञान क्लब आजमगढ़ ने मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ 12 फरवरी– उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के अंतर्गत संचालित जिला विज्ञान क्लब आजमगढ़ द्वारा महान भारतीय गणितज्ञ रामानुजन की स्मृति में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन पीएम श्री बालिका विद्यालय रैदोपुर में किया गया।क्लब के अध्यक्ष जिलाधिकारी, उपाध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में उक्त कार्यक्रम का आयोजन समन्वयक जिला विज्ञान क्लब आजमगढ़ इंजीनियर कुलभूषण सिंह द्वारा संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक मंडल आजमगढ़ श्री नवल किशोर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।मुख्य अतिथि ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गणित अध्ययन से दैनिक जीवन में तार्किक सोच विकसित होती है। महान गणितज्ञ के जीवन युवा पीढ़ी को गणित सीखने के लिए प्रेरित करता है और यह रेखांकित करता है कि गणित केवल एक विषय नहीं, बल्कि एक जीवन कौशल है।गणित के विशेषज्ञ श्री पुनीत प्रवक्ता डायट द्वारा छात्र छात्राओं को प्रोजेक्टर पर महान गणितज्ञ रामानुजन के जीवन पर प्रोजेक्टर के माध्यम से डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई तथा पीपीटी के माध्यम से गणित विषय पर सारगरभित व्याख्यान प्रस्तुत किया और वैदिक गणित के माध्यम से गणनाओं को सरल करने के तरीका समझाया गया।गणित विषय में शिक्षक श्री जयकरण ने गणित को सरस, रोचक एवं सरल तरीके से पढ़ाने की विधियो की चर्चा की। गणित विशेषज्ञ श्री पुनीत ने वैकल्पिक गणित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम संपन्न करवाया जिसमें मूल्यांकनोपरांत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार क्रमशः दीपांशु चौरसिया ,समीर मौर्या,आराध्य यादव तथा आरुषि सिंह प्रतिभा निकेतन स्कूल तथा पीएम श्री बालिका विद्यालय के छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य श्रीमती रूबी खातून तथा ई कुलभूषण सिंह द्वारा संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सर्वश्री रफत प्रवीन, शमा शेख, संध्या शर्मा, मधु श्री यादव, श्रीराम यादव सहित प्रतिभा निकेतन स्कूल, पीएम श्री बालिका विद्यालय, डीएवी इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक सहित विभिन्न विद्यालयों से पधारे छात्र छात्राएं, शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ई कुलभूषण सिंह समन्वयक जिला विज्ञान क्लब आजमगढ़ द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button