Azamgarh News: मतदाता पंजीकरण के लिए आशा एवं एनम को दी गई विशेष जिम्मेदारी

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़:युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु आशा-एएनएम को विशेष जिम्मेदारी,निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद में मतदाता सूची को अद्यतन एवं सुदृढ़ बनाने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पात्र युवाओं का समय से मतदाता सूची में नाम दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी एएनएम एवं आशा कार्यकत्रियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने दैनिक कार्य के साथ-साथ अपने कार्यक्षेत्र में घर-घर संपर्क कर युवाओं को मतदाता पहचान पत्र बनवाने के प्रति भी जागरूक करें तथा उन्हें संबंधित बीएलओ के माध्यम से फार्म-6 भरवाने के लिए प्रेरित करें। विशेष रूप से 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवा, जिनका नाम अभी मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उनकी पहचान कर पंजीकरण सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
सीएमओ ने यह भी बताया गया है कि इस अभियान के अंतर्गत 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले भावी मतदाताओं के फार्म भी अग्रिम रूप से भरवाने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि वे समय से मतदाता सूची में शामिल हो सकें। इसके लिए आशा कार्यकत्रियां एवं एएनएम संबंधित बीएलओ से समन्वय स्थापित कर युवाओं को पंजीकरण प्रक्रिया से जोड़ने का प्रयास करेंगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जमीनी स्तर तक पहुंच को देखते हुए यह पहल लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सभी आशा एवं एएनएम कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की गई है कि वे इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए अधिकतम पात्र युवाओं को मतदाता सूची में शामिल कराने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
साथ ही उन्होंने जनपद के सभी पात्र युवाओं से अपील किया कि वे अपने क्षेत्र की आशा/एएनएम कार्यकर्ता या बीएलओ से संपर्क कर शीघ्र अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं, ताकि वे आने वाले लोकतंत्र के इस महापर्व पर अपने महत्वपूर्ण मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button