Azamgarh news :किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

फूलपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रवि राजभर पुत्र रामआसरे राजभर निवासी ग्राम बन्दीपुर, थाना जैतपुर, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 फरवरी 2026 को थाना फूलपुर में एक महिला ने लिखित तहरीर देकर बताया था कि 6 फरवरी 2026 को उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री विद्यालय से अपने छोटे भाई के साथ घर लौट रही थी।इसी दौरान आरोपी रवि राजभर मोटरसाइकिल से आया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद किशोरी का पता नहीं चल सका। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया था कि आरोपी पहले से चोरी-छिपे मोबाइल फोन के माध्यम से किशोरी से संपर्क करता था।तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 40/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक बासदेव मिश्रा को सौंपी गई।पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार (आईपीएस) के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष फूलपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर सघन चेकिंग और तलाश अभियान चलाया जा रहा था।इसी क्रम में 11 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चेतरा मोड़ से शाम 6:10 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बासदेव मिश्रा, हेड कांस्टेबल अवधेश यादव, कांस्टेबल श्रीकांत एवं महिला कांस्टेबल अंजू सिंह शामिल रहीं। मामले की विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button