Azamgarh news :किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना मेंहनगर: थाना मेंहनगर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 21 दिसंबर 2025 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 15 नवंबर 2025 को शाम लगभग 7:30 बजे शौच के लिए घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। जांच में पता चला कि किशोरी को शिवा उर्फ गोलू पुत्र विशुन राम और उसके चाचा नगीना पुत्र स्व. लौटन मोटरसाइकिल से जाफरपुर ले गए थे।पूर्व में भी इसी प्रकार का मामला दर्ज था, जिसमें अभियुक्त शिवा को गिरफ्तार किया गया था। प्रार्थी ने बताया कि नगीना द्वारा पूर्व मुकदमे में सुलह हेतु धमकी दी जाती थी। इस पर थाना मेंहनगर में मु0अ0सं0 546/2025 धारा 87, 137(2), 61(2), 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।पुलिस ने 12 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर नगीना कुमार पुत्र स्व. लौटन निवासी ग्राम कतरा विषहम, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ को जाफरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर हिरासत में लिया। अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



