Azamgarh news :वारंट अभियुक्त प्रदीप सिंह पटेल गिरफ्तार

वारंट अभियुक्त प्रदीप सिंह पटेल गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वारंट अभियुक्त प्रदीप सिंह पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले से गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था।मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप सिंह पटेल पुत्र जयबहादुर पटेल, निवासी मकरोपुर (जमीन मोहम्मदपुर), थाना जीयनपुर, के खिलाफ मु0अ0सं0 196/2019 धारा 363/366/376 भादवि, 3/4 पाक्सो एक्ट तथा 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज था। इस प्रकरण में न्यायालय, श्रीमान स्पेशल जज पाक्सो एक्ट, आजमगढ़ ने अभियुक्त के विरुद्ध वारण्ट जारी किया था।गिरफ्तारी की कार्रवाई 12 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 06:40 बजे की गई। उप निरीक्षक हरीश कुमार शुक्ला और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त को ठंडी सड़क, शारदा चौक, आजमगढ़ से गिरफ्तार किया और नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button