Azamgarh News:ओमप्रकाश मिश्र इंटर कालेज का धूमधाम से मनाया गया फेयरवेल सेरेमनी 

Azamgarh News:Mitro Mishra Inter Bank's festival was celebrated in the farewell ceremony.

ओमप्रकाश मिश्र इंटर कालेज का धूमधाम से मनाया गया फेयरवेल सेरेमनी 

रिपोर्ट शिवम् सिंह 

मार्टीनगंज तहसील क्षेत्रांतर्गत मोलनापुर अहमद बख्श फुलेश स्थित ओमप्रकाश मिश्र इंटर कालेज के कक्षा 12वीं के छात्र छात्राओं का फेयरवेल सेरेमनी कार्यक्रम शुक्रवार को दोपहर में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि निवर्तमान जेल अधीक्षक अम्बेडकरनगर डा0शशिकांत मिश्र व संस्थान के चेयरमैन कृष्ण कांत मिश्र के द्वारा गणेशजी व मां सरस्वती व स्व0ओमप्रकाश मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया, तत्पश्चात इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आलोक शुक्ल के द्वारा मुख्य अतिथि तथा संस्थान के चेयरमैन का माल्यार्पण कर बुके देकर स्वागत किया गया। इसके बाद छात्र छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना,गणेश वंदना, स्वागत गीत, समूह नृत्य,एकांकी,गीत,समूह नृत्य हम वक्त बदल देंगे हम जज़्बात बदल देंगे , छठ पूजा गीत ,गीत नज़्म, कविता, एकांकी स्वच्छता अभियान आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की गई कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के हाथों वर्ष 2025 के वर्गवार टापर छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया अंत में फेयरवेल सेरेमनी में भाग लेने वाले मिस्टर फेयरवेल व मिस फेयरवेल के नाम की घोषणा की गई जिसमें अनुराग मिस्टर फेयरवेल और पलक को मिस फेयरवेल से सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर ऊषा मिश्रा ,गीता मिश्रा, डा0धीरेंद मिश्र प्राचार्य,प्रदुम्न मिश्र,डा 0 आर एस एन त्रिपाठी,विनीत दुवा, गिरीश दत्त मिश्र, सुरेश तिवारी,सुनील दूबे,दुर्गेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button