Azamgarh news :आजमगढ़ में हर्षोउल्लास के साथ मनाया यूनानी मेडिसिन दिवस

आजमगढ़ में हर्षोउल्लास के साथ मनाया यूनानी मेडिसिन दिवस

रिपोर्टर रोशन लाल

आजमगढ़ शहर के अंदर रसाद नगर मोहल्ले में स्थित हक मैरिज हॉल के प्रांगण में विश्व यूनानी मेडिसिन दिवस 13 फरवरी की शाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से पधारे हुए और पटना बिहार से पधारे हुए डॉक्टर हकीम ने अजमल खान पर विशेष प्रकाश डाला उनके बारे में विस्तृत जानकारियां देते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह से अजमल खान ने यूनानी मेडिसिन को जिंदा किया। विद्वानों ने बताया कि यूनानी मेडिसिन से मरीजों का फायदा ही फायदा है इसमें नुकसान है ही नहीं। अगर नुकसान कुछ है भी तो कोई भी चीज जब हद से ज्यादा इस्तेमाल की जाएगी तो उसका नुकसान होना हैउसका साइड इफेक्ट होना है।
इसलिए किसी मरीज को जब दवा दी जाए तो उसके बारे में पूरी तरह से जान लिया जाए कि कब और कितनी दवा किस रूप में देनी है। अलग-अलग डॉक्टर ने अपने-अपने विचार रखें। कुछ लोगों ने कहा कि हमें यूनानी के बारे में कालेज में सिर्फ पढ़ा तो दिया जाता है लेकिन प्रैक्टिकल तोर पर हम जीरो रहते हैं। कोई जानकारी नहीं हो पाती जैसे हर तरह से साइंस के स्टूडेंटों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रेक्टिकल कराया जाता है। इस तरह से यूनानी पढ़ने वालों को पढ़ाई के साथ-साथ कॉलेज में प्रैक्टिकल भी कराया जाए दवा की जानकारी दी जाए और मरीज के बीच दवाई बांटने का काम कराया जाए यह बहुत ही अच्छा होगा इससे हमारे बीच जो ना समझदारी है वह दूर हो जाएगी और हम यूनानी के जरिए मरीजों का अच्छा से अच्छा इलाज कर सकेंगे। कुछ लोगों ने कहा कि हर डिपार्ट की यूनियन है लेकिन हमारे डिपार्ट की यूनियन नहीं थी अगर है भी तो आज भी लोग एक नहीं है इस प्रोग्राम की खाली कुर्सियों बता रही हैं कि यूनानी पढ़ने वाले डॉक्टर भी हकीम वैध भी किस तरह से बिखरे पड़े हुए हैं। जिसका फायदा अधिकारी उठा रहा है तो कहीं मन बढ़ लोग उठा रहे हैं और हमें जगह-जगह बेवजह् नाजायज तंग होना पड़ता है। लोगों की परेशानियां झेलनी पड़ती है अगर हम एक रहेंगे तो कोई कुछ नहीं कर पाएगा क्योंकि संगठन में ताकत है कोई भी लड़ाई संगठन से ही लड़ी जाती है। दिलचस्प बात तो यह है कि यूनानी मेडिसिन यूनियन की बुनियाद आजमगढ़ में रखी गई जिसमें डॉक्टर नोमान आलम साहब अपने साथियों के साथ काफी सक्रिय हैं।इस मौके पर जिले और प्रदेश के कोने कोने से डॉक्टर ने आकर प्रोग्राम की सान बधाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button