Azamgarh News:निजामाबाद कस्बे में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात
Azamgarh News:Grand Shiv procession held on Shivratri in Nizamabad town

निजामाबाद कस्बे में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात
प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद आजमगढ़।निजामाबाद कस्बे में हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि के अवसर पर रविवार को गाजे बाजे के साथ भव्य शिव बारात शोभा यात्रा निकाली गई।यह शिव बारात शोभा यात्रा रविवार को दिन में 3 बजे से महादेव घाट मंदिर से गाजे बाजे के साथ निकाली गई ।यह शिव बारात शोभा यात्रा थाने मोड़ होती हुई कसाई मोहल्ला मोड़,ठाकुर द्वारा चौक,देवकी चौक, फरहाबाद तिराहा,आसनी मोड पुल चुंगी के पास जाकर पुनः फरहाबाद तिराहा होते हुए पुरानी सब्जी मंडी होकर देवकी चौराहा होकर ठाकुर द्वारा चौक होकर कसाई मोड़ होकर थाना मोड़ होकर महादेव घाट मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।पूरे मार्ग में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।डीजे की भक्ति पूर्ण गानों की धुन पर श्रद्धालु अबीर गुलाल के साथ नाचते थिरकते रहे और रास्ते भर हर हर महादेव के गगन चुंभी नारे लगाते रहे।शिवभक्तों की आस्था से पूरा कस्बा गुंजायमान रहा।मार्ग में जगह जगह रोककर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर शिवबारात का स्वागत किया और भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।इस अवसर पर श्री प्रकाश चौरसिया सहित समस्त श्रद्धालु भक्त गण भीड़ के साथ चल रहे थे।



