Azamgarh News: एडीएम ने किया लालगंज तहसील का निरीक्षण*

*सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़*
लालगंज (आजमगढ ) जिलाधिकारी आजमगढ़ के निर्देश पर लालगंज तहसील के कार्यालयो का एडीएम प्रशासन ने किया निरीक्षण।सोमवार को एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने तहसील लालंगज के उपजिलाधिकारी न्यायालय,तहसीलदार न्यायलय,नायब तहसीलदार न्यायालय, संग्रह कार्यालय,बीआर सी कार्यालय,नजारत कार्यालय,रजिस्ट्रार कानूगो कार्यालय,भूलेख अभिलेखागार कार्यालय सहित अन्य कार्यालयो का निरीक्षण किया।निरीक्षण करने के बाद एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि निरीक्षण में जो कमिया पाई गयी है वह सम्बन्धित अधिकारियो को बता दी गयी है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा,तहसीलदार उमेश सिंह,नायब तहसीलदार मनोज गिरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button