Azamgarh News: राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन प्रार्थना और शारीरिक व्यायाम के उपरांत प्रभात फेरी निकाली*

लालगंज,आजमगढ़

आजमगढ़ जनपद के लालगंज तहसील अंतर्गत फेंकू सिंह महाविद्यालय चेवार में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन स्वयंसेवक/स्वयं सेविकाओं द्वारा प्रार्थना और शारीरिक व्यायाम के उपरांत प्रभात फेरी निकाल कर कंजहित *न्यू शिव मंदिर* की साफ-सफाई की गई। मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक अरविंद जायसवाल ने स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं को बधाई दी इसके पश्चात सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉoभीम सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने स्वयंसेवक/ स्वयंसेविकाओं को जीवनोपयोगी कर्तव्यों का बोध करा कर समाज के प्रति सेवक बने रहने का प्रतिज्ञा करवाया। कार्यक्रम अधिकारी अमरजीत सिंह ने स्वयंसेवक/ स्वयंसेविकाओं के 7 दिन के कर्तव्यों की समीक्षा की और शिविर की गतिविधियों को सफल बताया। तत्पश्चात् स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं को जलपान कराया गया।इस अवसर पर डॉo विवेक कुमार सिंह, श्रीमती वंदना सिंह, मनोज यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ललित कुमार व अध्यक्षता भद्रसेन सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button