Azamgarh News: लोहे की फैक्ट्री में आधी रात चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध
Azamgarh News:Theft in iron factory at midnight, suspects captured in CCTV

लोहे की फैक्ट्री में आधी रात चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध
मेहनगर, आजमगढ़। मेहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर पट्टी स्थित एक लोहे की फैक्ट्री में सोमवार देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। घटना रात लगभग 2:00 से 2:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। चोर फैक्ट्री से सामान ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोर आराम से 4 से 5 बार में फैक्ट्री से सामान बाहर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में दो युवक चोरी का सामान उठाकर ले जाते हुए स्पष्ट नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि वारदात के दौरान उन्हें किसी प्रकार का भय नहीं दिखा और वे इत्मीनान से घटना को अंजाम देते रहे।
फैक्ट्री के मालिक एस.के. सिंह ने सिंहपुर चौकी पर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही सिंहपुर चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी जांच-पड़ताल की, जहां फैक्ट्री से कुछ दूरी पर चोरी किया गया कुछ सामान बरामद हुआ है।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की



