Azamgarh news :युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
तरवा थाना पर वादिनी द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 15.02.2026 को समय लगभग 08:00 बजे रात्रि उनकी नाबालिग पुत्री एवं नाबालिग भतीजी को आशीष कुमार पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम खोजापुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के उपरांत भी कोई पता नहीं चला। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 28/2026, धारा 137(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 24.02.2026 को उ0नि0 शिवम द्विवेदी मय हमराह थाना क्षेत्र में मौजूद थे। मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र बहादुर राम, निवासी ग्राम खोजापुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष को समय लगभग 21:44 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button