Azamgarh news :दुष्कर्म कराने के षड्यंत्र व वीडियो बनाने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार

दुष्कर्म कराने के षड्यंत्र व वीडियो बनाने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना निजामाबाद पर तहरीर प्राप्त हुआ कि दिनांक 14.02.2026 को एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ईंट भट्ठे के समीप एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया गया। तत्पश्चात अभियुक्ता जुगनू पत्नी अब्दुल्ला द्वारा अपने पति अब्दुल्ला पुत्र सोहराब निवासी रोवा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को बुलाया गया, जिसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। अभियुक्ता द्वारा घटना का वीडियो मोबाइल फोन से बनाने तथा पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने का भी दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 50/2026, धारा 65(1), 127(2), 61(2), 351(3) बी0एन0एस0 व 5L/6 पॉक्सो एक्ट का अभियोग अभियुक्त उपरोक्त आदि 02 नफर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा की जा रही है। मुख्य अभियुक्त अब्दुल्ला को दिनांक 19.02.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
दिनांक 25.02.2026 को थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह कर्मचारीगण गश्त/तलाश वांछित के दौरान गंधुवई रोड क्षेत्र में मौजूद थे। मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि प्रकरण से संबंधित अभियुक्ता जुगनू अपने एक रिश्तेदार के घर फरिहा क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फरिहा पोखरे के पास स्थित घर के बाहर से अभियुक्ता को समय लगभग 10:45 बजे हिरासत में लिया गया। अभियुक्ता को मुकदमा उपरोक्त से अवगत कराते हुए नियमानुसार माननीय न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button