Azamgarh news :मारपीट व जान से मारने की धमकी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

मारपीट व जान से मारने की धमकी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत भरौली निवासी राजहंस चौहान पुत्र स्व० हरिमन चौहान द्वारा थाना पर लिखित तहरीर दी गई कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षीगण द्वारा उनके भाइयों धनीष एवं रजनीश को गाली-गलौज करते हुए रॉड एवं कट्टे की बट से मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना में धनीष के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया तथा रजनीश भी गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्तगण—
1. तारकेश्वर यादव
2. लालु यादव
3. अभिमन्यु यादव
निवासीगण ग्राम कपारगढ़ थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ एवं दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 028/2026, धारा 3(5)/109/115(2)/110/352/351(3) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 अमित कुमार वर्मा द्वारा की जा रही है।
उ0नि0 अमित कुमार वर्मा मय हमराह द्वारा कार्यवाही की गई। दिनांक 25.02.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त अभिमन्यु यादव पुत्र सूर्यबली यादव निवासी ग्राम कपारगढ़ थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ को ग्राम नरहन गेट के पास से समय लगभग 12:35 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button