Azamgarh News:आजमगढ़ अवैध वध गिरोह का भंडाफोड़:भुवनेश चौबे के नेतृत्व में अपराधियों पर शिकंजा
Azamgarh News:Azamgarh illegal slaughter gang busted: Crackdown on criminals under the leadership of Bhuvnesh Choubey

आजमगढ़ अवैध वध गिरोह का भंडाफोड़:भुवनेश चौबे के नेतृत्व में अपराधियों पर शिकंजा
आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में भुवनेश चौबे के नेतृत्व में पुलिस लगातार सक्रिय और सतर्क नजर आ रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई की है।हाल ही में सरायमीर पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं के अवैध वध और मांस बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से 21 किलो 400 ग्राम प्रतिबंधित मांस, वध में प्रयुक्त उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, नगदी व अन्य सामग्री बरामद की गई। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश चौबे के निर्देशन में आगामी त्योहारों को देखते हुए जहरीली शराब की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग, संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर तथा अपराधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम दिन-रात गश्त कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि थाना प्रभारी के सख्त और निष्पक्ष कार्यशैली के कारण क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण देखने को मिल रहा है। अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई और कानून के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति से आमजन में विश्वास बढ़ा है।निश्चित रूप से, थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश चौबे के नेतृत्व में सरायमीर पुलिस आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध



