Azamgarh News:आजमगढ़ में होली से पहले अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान, 255 लीटर शराब बरामद

Azamgarh News:Special campaign against illegal liquor before Holi in Azamgarh, 255 liters of liquor recovered

आजमगढ़ में होली से पहले अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान, 255 लीटर शराब बरामद

आजमगढ़। आगामी होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आजमगढ़ पुलिस ने जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध विशेष सघन अभियान चलाया। 24 घंटे के भीतर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 255 लीटर अवैध कच्ची/देशी शराब बरामद करते हुए 58 लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।

पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। 25 फरवरी 2026 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 159 स्थानों पर दबिश और सघन चेकिंग की गई। इस दौरान अवैध जहरीली शराब के निष्कर्षण, भंडारण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त पाए गए 58 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि होली के मद्देनजर अवैध शराब की रोकथाम और बरामदगी के लिए लगातार चेकिंग अभियान जारी है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button