Azamgarh News:होली एवं रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक, आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

Azamgarh News:Peace Committee meeting regarding Holi and Ramzan, appeal to celebrate the festival with mutual brotherhood

होली एवं रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक, आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

रिपोर्ट विशाल कुमार बुढ़नपुर 

आजमगढ़। आगामी होली एवं रमजान पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना कप्तानगंज परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अभय राज पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी कौस्तुभ त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान थानाध्यक्ष जय प्रकाश सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि एवं संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
बैठक में एसडीएम अभय राज पांडेय ने कहा कि होली और रमजान दोनों महत्वपूर्ण पर्व हैं, जिन्हें आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें।
क्षेत्राधिकारी कौस्तुभ त्रिपाठी ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में भागीदारी निभाने की अपील की।
थानाध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने से बचें।
बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने में वे पूरा सहयोग करेंगे और होली एवं रमजान का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा।
यह बैठक आजमगढ़ जनपद में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
इस मौक पर एसआई प्रिंस मिश्रा एसआई अमन तिवारीएसआई ओमप्रकाश दुबे एसआई राजमणि भारती कांस्टेबल विपिन पांडे पूर्व ग्राम प्रधान गौतम चौबे कावलधारी यादव ग्राम प्रधान हरिओम निषाद ग्राम प्रधान अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button