Azamgarh News: गांव के विकास के लिए समाजसेवी रवि सरोज की अनोखी पहल*

ठेकमा आजमगढ़
आजमगढ़ के ठेकमा ब्लॉक में भावी ग्राम प्रधान प्रत्याशी रवि सरोज ने अपने ग्राम पंचायत सरायमोहन में विकास के कार्य शुरू कर दिए हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में विकास की एक नई शुरुआत की है और लोगों के लिए एक नई उम्मीद जगाई है।
रवि सरोज का कहना है, “पहले अपने गांव में उजाला करिए, फिर अपनी जिंदगी में अपने आप उजाला बन जाएगा।” वे गांव में विकास के लिए लगातार कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और अगर जनता मौका देगी तो वे दुगनी रफ़्तार से यह कार्य जारी रखेंगे। उनका कहना है कि वे गांव के हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
रवि सरोज की इस पहल की सराहना की जा रही है और लोग उनके प्रयासों को समर्थन दे रहे हैं। उनकी इस पहल से गांव में विकास की नई उम्मीद जगी है और लोग उनके साथ जुड़कर गांव के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं। लोग कह रहे हैं कि रवि सरोज एक सच्चे नेता हैं जो गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर मनोज सरोज, लक्ष्मण सरोज,विशाल चौहान,अभिराज, मोनू कुमार,नीरज सरोज, डॉ हरि सरोज,चौरसिया जतन आदि लोग मौजूद रहे।



