एसडीओ निखिल कुमार सिंह की अपील-योजना का समय रहते उठाएं फायदा,28 फरवरी 2026 अंतिम मौका

 

 

 

 

आजमगढ़ जनपद के मोहम्मदपुर विद्युत उपकेंद्र के सब डिविजनल ऑफिसर (एसडीओ) निखिल कुमार सिंह ने उपभोक्ताओं के हित में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया है कि बिजली बिल राहत योजना की अवधि का अब किसी भी स्थिति में विस्तार नहीं किया जाएगा। योजना की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित है।एसडीओ निखिल कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं ने अब तक इस योजना का लाभ नहीं लिया है, वे 28.02.2026 तक ही पंजीकरण कराकर बकाया बिलों में राहत प्राप्त कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद योजना स्वतः समाप्त हो जाएगी और आगे किसी प्रकार का अवसर नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और अपने बकाया बिलों का निस्तारण कर भविष्य की असुविधाओं से बचें।

 

 

उपभोक्ता हित में सक्रिय पहल

 

 

एसडीओ निखिल कुमार सिंह की कार्यशैली को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक चर्चा है। वे लगातार उपभोक्ताओं को जागरूक करने, विभागीय योजनाओं की सही जानकारी पहुंचाने तथा पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।उनकी तत्परता और स्पष्ट संवाद शैली से उपभोक्ताओं को समय रहते योजना की जानकारी मिल रही है, जिससे बड़ी संख्या में लोग राहत का लाभ उठा पा रहे हैं।

बिजली विभाग की यह पहल न केवल उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत प्रदान कर रही है, बल्कि विभाग और जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button