Azamgarh news :बियर की दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
बियर की दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

ठेकेदार ने लगाया न्याय की गुहार जांच में ड्यूटी पुलिस
रिपोर्ट रोशन लाल
आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भीमबर बाजार में स्थितबियर की दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है
यह जानकारी देते हुए ठेकेदार के परिजन लल्लन यादव ने बताया कि नित्य की भांति बीती रात ठेका बंद करके हम लोग घर चले गए सुबह में किसी ने सूचना दिया कि आपकी दुकान का ताला टूटा हुआ है यह सुनकर हम लोग मौके पर आए तो देखें कि दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखा सारा माल उठा ले गए । चोरी के माल की कीमत लगभग 7 लाख रुपए बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष विनय कुमार दुबे अपने दलबल के साथ जांच में जुट गए। वहीं मौके पर सीओ सगड़ी अरविंद कुमार भी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे थे। मौके पर उपस्थित एस ओ जी प्रभारी संजय कुमार राय अपने दलबल के साथ घटना की इंक्वारी कर रहे थे इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।



