Azamgarh news :खादी बोर्ड का जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी मिली
खादी बोर्ड का जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी मिली

ठेकमा आजमगढ़
आजमगढ़ के विकासखंड ठेकमा के ग्राम पंचायत पसिका में खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के द्वारा एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
वही दीपक मिश्रा व डॉ रमेश चंद्र के द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर दी प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में जिला ग्रामउद्योग अधिकारी दीपक मिश्रा ने लोगों को खादी बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी, जैसे लकड़ी का काम, दुकान खोलना आदि। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का भी लाभ लेने के बारे में लोगों को बताया गया।इस अवसर पर सबको अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान पसिका फूलमती सरोज भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। मुख्य अतिथियों में रामानंद राय, राजबली यादव, शंकर यादव, विजय बहादुर राय, ललन सरोज, हरि राजभर, प्रकाश यादव, दीनदयाल शर्मा और समस्त गांव के लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। दीपक मिश्रा ने बताया कि खादी बोर्ड की योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है, जिससे वे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें।ग्राम प्रधान फूलमती सरोज ने कहा कि खादी बोर्ड की योजनाएं ग्रामीणों के लिए बहुत ही लाभकारी हैं और वे इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगी। कार्यक्रम का संचालन खादी बोर्ड के अधिकारियों ने किया।



