Azamgarh news :कृषि यंत्र /कृषि रक्षा उपकरण का आवेदन 4 मार्च के मध्य रात्रि तक कर सकते हैं किसान
कृषि यंत्र /कृषि रक्षा उपकरण का आवेदन 4 मार्च के मध्य रात्रि तक कर सकते हैं किसान

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
उप कृषि निदेशक श्री आशीष कुमार ने बताया है कि कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्रॉप रेजीड्यू योजनान्तर्गत कस्टम हायरिंग सेण्टर, फसल अवशेष प्रबन्धन के अन्य एकल कृषि यंत्र, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशऩ योजनान्तर्गत कस्टम हायरिंग सेण्टर, कृषि ड्रोन एवं अन्य एकल कृषि यंत्र एवं नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (आयलसीड्स) के अन्तर्गत ऑलय एक्स्ट्रैक्शन यूनिट (10 टन क्षमता), मिनी ऑयल एक्स्ट्रैक्शन यूनिट, तिरपाल तथा अन्य योजनान्तर्गत कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरण के आवेदन दिनांक- 04.03.2026 रात्रि 12.00 बजे तक की जायेगी।
जनपद के विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत कृषक एवं कृषक उत्पादक संघ (एफ0पी0ओ0) अपनी आवश्यकतानुसार निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्ध कृषि यंत्रों का माँग कर सकते हैं। यन्त्रों की बुकिंग/आवेदन विभागीय पोर्टल की बेवसाइट https://agridarshan.up.gov.in पर जनपदवार उपलब्ध है। सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन के अन्तर्गत – फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेण्टर, किसान ड्रोन एवं अन्य एकल कृषि यंत्र, फसल अवशेष प्रबन्धन के अन्तर्गत – फसल अवशेष प्रबन्धन के एकल कृषि यंत्र, त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत – बैच ड्रायर एवं मेज सेलर, विभाग के दर्शन पोर्टल www.agridarshan.up.gov.in लिंक पर किसान कॉर्नर के अन्तर्गत ‘‘यंत्र बुकिंग प्रारम्भ’’ पर क्लिक कर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।
लाभार्थियों का चयन/बुकिंग टोकन कन्फर्म होने की तिथि से कृषि यंत्र क्रय कर (कस्टम हायरिंग सेण्टर एवं फार्म मशीनरी बैंक भी सम्मिलित) क्रय रसीद यंत्र की फोटो एवं सम्बन्धित अभिलेख अधिकतम 10 दिन अथवा उससे पूर्व विभागीय पोर्टल www.agridarshan.up.gov.in एवं upyantratraking.in पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
अधिक जानकारी हेतु जनपद के उप कृषि निदेशक कार्यालय से सम्पर्क कर सकत हैं।



