Azamgarh News: राष्ट्रीय हिंदू महासभा की होली मिलन समारोह बैठक आयोजित*

आजमगढ़ ठेकमा ब्लॉक के ग्राम मुड़हर में गोपाल राय के निज आवास व कार्यालय पर राष्ट्रीय हिंदू महासभा की होली मिलन समारोह की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समस्त पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और व आईडी कार्ड का वितरण किया गया। बैठक में अभय नाथ राय राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ, गोपाल चंद राय राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ व प्रदेश प्रभारी, रमेश सिंह प्रदेश महासचिव, दुर्ग विजय राय गौ रक्षा प्रकोष्ठ आजमगढ़, अंकुर सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर संगठन की आगामी रणनीति और होली मिलन समारोह के आयोजन के बारे में चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन के लक्ष्यों को पूरा करने का संकल्प लिया। अभय नाथ राय ने कहा कि राष्ट्रीय हिंदू महासभा समाज के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी इसी तरह काम करता रहेगा। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने होली मिलन समारोह को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए।बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए होली मिलन समारोह की तिथि की घोषणा की गई। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button