Azamgarh news :ड्यूटी के दौरान पीआरडी जवान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
ड्यूटी के दौरान पीआरडी जवान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जिले के मेजवा गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में ड्यूटी के दौरान शनिवार रात एक पीआरडी जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हैदराबाद गांव निवासी अमर सिंह यादव (54) की हाल ही में 1 फरवरी को विद्यालय में तैनाती हुई थी। शनिवार रात करीब 8 बजे ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक शरीर में तेज गर्मी और घबराहट महसूस हुई। देखते ही देखते उनकी हालत गंभीर हो गई।विद्यालय की वार्डन रीता और सुरक्षा गार्ड रमेश ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलवाई। उन्हें तत्काल फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां रात करीब 9 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अमर सिंह यादव अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। तीनों बच्चे अविवाहित हैं। घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर व्याप्त है।



