Azamgarh News: मेहनत और लगन लाई रंग- डॉ. विवेक वर्मा का एम.एस. ऑप्थैल्मोलॉजी में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

नगरा (बलिया)। क्षेत्र के लिए गौरव और खुशी का क्षण उस समय बना जब युवा चिकित्सक डॉ. विवेक वर्मा का एम.एस. ऑप्थैल्मोलॉजी (नेत्र रोग विशेषज्ञ) पाठ्यक्रम में चयन हुआ। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है तथा लोगों ने इसे मेहनत, अनुशासन और समर्पण की मिसाल बताया है।
डॉ. विवेक वर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.एस. वर्मा के पुत्र हैं। प्रारंभ से ही मेधावी रहे विवेक ने वर्ष 2018 में प्रतिष्ठित मणिपाल विश्वविद्यालय में एमबीबीएस पाठ्यक्रम हेतु चयन प्राप्त किया था। वर्ष 2018 से 2025 तक लगातार कठिन परिश्रम, अनुशासित अध्ययन और चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण के साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। एमबीबीएस के उपरांत उन्होंने एक वर्ष तक विशेष तैयारी की, जिसके परिणामस्वरूप उनका चयन एम.एस. ऑप्थैल्मोलॉजी (आई सर्जन) के लिए आईक्यू कॉलेज दुर्गापुर में हुआ। नेत्र रोग विशेषज्ञ के रूप में उनका चयन न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।
क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं
डॉ. विवेक की सफलता की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम सहित निर्भय प्रकाश, रविंद्र यादव, केपी यादव, संजय सोनी, मनोज सोनी, सुदर्शन यादव, सिंटू यादव, रामायण ठाकुर, सुनील गुप्ता, अजय सिंह, सुरेमन प्रजापति, जयप्रकाश जायसवाल, कृष्ण वर्मा, मुंशी, राजू एवं अन्य गणमान्य लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। डॉ. विवेक वर्मा की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प और परिश्रम से हर सपना साकार किया जा सकता है।
उनकी इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित करते हुए युवाओं में शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र के प्रति नई प्रेरणा जगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button