Gorakhpur news :पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से/होकर 110 होली विशेष गाड़ियों का संचलन 706 फेरों में

पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से/होकर 110 होली विशेष गाड़ियों का संचलन 706 फेरों में

ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
गोरखपुर
रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 03113 सियालदह-दिल्ली एकल यात्रा अनारक्षित होली विशेष गाड़ी का संचलन सियालदह से 02 मार्च, 2026 दिन सोमवार को निम्नवत किया जायेगा। 03113 सियालदह-दिल्ली एकल यात्रा अनारक्षित होली विशेष गाड़ी 02 मार्च, 2026 दिन सोमवार को सियालदह से 15.30 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 16.22 बजे, बैण्डेल से 17.02 बजे, बर्द्धमान से 17.54 बजे, बोलपुर (शान्तिनिकेतन) से 19.17 बजे, सांईथिया से 19.47 बजे, रामपुरहाट से 20.22 बजे, बड़हरवा से 23.07 बजे, साहिबगंज से 23.52 बजे, दूसरे दिन कहलगाँव से 00.32 बजे, भागलपुर से 01.15 बजे, सुल्तानगंज से 01.42 बजे, मुंगेर से 03.55 बजे, बरौनी से 06.10 बजे, हाजीपुर से 08.05 बजे, छपरा से 10.10 बजे, बलिया से 11.05 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.15 बजे, औंड़िहार से 13.22 बजे, वाराणसी जं. से 14.35 बजे, जंघई से 15.02 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 16.05 बजे, रायबरेली से 17.42 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 20.00 बजे, तीसरे दिन मुरादाबाद से 02.10 बजे तथा गाजियाबाद से 05.35 बजे छूटकर दिल्ली 07.00 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 07 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे। इसमें शयनयान श्रेणी के कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button