Varanasi news :होली पर बढ़ती भीड़ को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल अलर्ट, 1 से 7 मार्च तक कंट्रोल रूम से 24×7 निगरानी

होली पर बढ़ती भीड़ को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल अलर्ट, 1 से 7 मार्च तक कंट्रोल रूम से 24x7 निगरानी

ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वाराणसी
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के दिशा निर्देश पर 04 मार्च,2026 बुधवार को होली के अवसर पर होने भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा,सुगमता एवं भीड़ प्रबंधन के लिए मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर अधिकारी एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है । होली पर्व के दौरान 01 मार्च से 07 मार्च,2026 तक वाराणसी मंडल कंट्रोल रूम में मंडलीय अधिकारी तीन शिफ्टों में भीड़ प्रबंधन एवं स्पेशल गाड़ियों के संचलन की निगरानी करेंगे,इन अधिकारीयों में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एण्ड वैगन)अनुभव पाठक,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेंद्र पाल,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) विकास कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस रामाकृष्णान,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर.जे.चौधुरी, मंडल वित्त प्रबंधक एन.एन.पाण्डेय,सहायक वाणिज्य प्रबंधक पुष्कर सिंह रावत, सहायक वाणिज्य प्रबंधक पशुपतिनाथ मिश्रा, सहायक वाणिज्य प्रबंधक डी.के.सिंह,सहायक मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर घनश्याम चौधरी,सहायक विद्युत इंजीनियर(कर्षण) बिरेन्द्र भारती,सहायक परिचालन प्रबंधक एस.के. राय,सहायक कार्मिक अधिकारी राम सिंह,सहायक कार्मिक अधिकारी दयाशंकर,सहायक वित्त प्रबंधक अरविन्द पाण्डेय, एवं सहायक मंडल इंजीनियर ए.के.पाण्डेय आदि वाराणसी मंडल पर चल रही सभी गतिविधियों की सघन मानिटरिंग करेंगे ।
उक्त अवधि में स्टेशन अधीक्षक/छपरा, स्टेशन अधीक्षक/सीवान,स्टेशन अधीक्षक/बलिया,स्टेशन अधीक्षक/मऊ तथा स्टेशन अधीक्षक/देवरिया सदर के कार्यलयों में स्थापित नियंत्रण कक्ष(कंट्रोल रूम) से पूर्ण निगरानी,वाणिज्यिक गतिविधियों की सघन मानिटरिंग के साथ-साथ यातायात निरीक्षक,लोको निरीक्षक,सिगनल व टेलीकाम निरीक्षक,विद्युत निरीक्षक,यांत्रिक निरीक्षक,पीवे निरीक्षक,रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक एवं सभी विभागीय वरिष्ठ पर्यवेक्षक अपने-अपने विभागों से सम्बंधित गतिविधियों की मानिटरिंग करेंगे और युक्तियुक्त निर्णय लेकर समाधान करेंगे ।
छपरा स्टेशन पर मंडल चिकित्साधिकारी/छपरा,सहायक सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर/छपरा श्री अशोक कुमार,सहायक विद्युत इंजीनियर विद्युत(कर्षण) तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा 24X7 छपरा कन्ट्रोल की निगरानी करेंगे । इसी प्रकार सीवान स्टेशन के कंट्रोल रूम में सहायक मंडल इंजीनियर/सीवान,सहायक वाणिज्य प्रबंधक-3 समेत पर्यवेक्षकीय कर्मचारी पूर्ण निगरानी करेंगे । इसी क्रम में बलिया स्टेशन पर सहायक मंडल इंजीनियर/बलिया एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक-2 समेत वरिष्ठ पर्यवेक्षक कन्ट्रोल रूम की निगरानी करेंगे । इसी क्रम में मऊ स्टेशन पर सहायक मंडल इंजीनियर(पूर्व),सहायक मंडल इंजीनियर(पश्चिम)सहायक सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर एवं मंडल चिकित्साधिकारी/मऊ वरिष्ठ पर्यवेक्षकों के साथ मऊ कन्ट्रोल रूम की सघन निगरानी करेंगे । इसी क्रम में देवरिया सदर स्टेशन पर मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर/सीटीसी/गोरखपुर,सहायक मंडल इंजीनियर/सीटीसी/गोरखपुर समेत वरिष्ठ पर्यवेक्षक कंट्रोल रूम से सघन निगरानी करेंगे । इसी क्रम में बनारस स्टेशन पर स्टेशन डायरेक्टर/बनारस स्वयं रहेंगे एवं स्टेशन के निरीक्षकों के साथ सभी गतिविधियों की सघन मानिटरिंग करेंगे ।
इसके साथ-साथ उक्त स्टेशनों पर निम्नलिखित निर्देशो का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा :-
1. यहां सभी प्रमुख स्टेशनों जैसे छपरा, सिवान, देवरिया सदर, बलिया, मऊ, बनारस इत्यादि पर वाणिज्य विभाग द्वारा हेल्पडेस्क का संचालन किया जायेगा जो 24 घन्टे कार्य करेंगे। इन हेल्पडेस्क पर स्पेशल ट्रेनों की सूचना उपलब्ध रहेगी।
2. जन-सम्बोधन प्रणाली से सभी स्टेशनों पर लगातार सूचनाये प्रसारित की जायेगी, विशेषकर स्पेशल ट्रेनों की सूचना लगातार प्रसारित की जायेगी। आवश्यकतानुसार सहयोग काउन्टर पर विशेष गाड़ियों की सूची प्रदर्शित की जाएगी।
3. गाडियों का आगमन अपने निर्धारित प्लेटफार्म से होगा, प्लेटफार्म का परिवर्तन नहीं किया जायेगा। यदि अपरिहार्य परिस्थितियों में परिवर्तन करना पडे तो पर्याप्त ठहराव समय देते हुए गाड़ी का संचालन कराया जायेगा एवं आनड्यूटी स्टेशन मास्टर द्वारा पूर्व सूचना (न्यूनतम 15 मिनट पूर्व) पूछताछ कार्यालय को देना सुनिश्चित किया जायेगा।
4. छपरा, सीवान, बलिया एवं गाजीपुर सिटी स्टेशन में अधिक से अधिक अनारक्षित टिकट/आरक्षण काउन्टर निरन्तर कार्य करेगे। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त काउन्टर से टिकट वितरण की व्यवस्था करायी जाएगी ।
5. सभी प्रमुख स्टेशनों पर लगे सभी रेलवे, बी. एस.एन.एल. फोन एवं विभाग से सम्बंधित उपकरण यथा सीसीटीवी, ट्रेन डिस्प्ले सिस्टम, कोच इंडिकेशन/गाइडेंस बोर्ड, बुकिंग खिड़की पर लगे टॉक-बैक सिस्टम, घडी एवं पी.ए. सिस्टम लगातार कार्यरत स्थिति में रखे जायेंगे ।
6. स्टेशनों पर विद्युत तथा जल की निरन्तर आपूर्ति एवं सफाई सुनिश्चित की जायेगी।
7. आगमन एवं प्रस्थान द्वार तथा प्लेटफार्म पर भीड़ नियंत्रण के लिये पर्याप्त रेल सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। अनारक्षित टिकट/आरक्षण खिडकी पर लाइन लगवाने हेतु पर्याप्त रेल सुरक्षा बल लगाया जाएंगे।
8. गाडियों के कोच में पर्याप्त जल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था एवं सफाई व्यवस्था सम्बन्धित विभागों द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा।
9. स्टेशनों पर सफाई एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
10. यात्रियों को स्टेशन परिसर में प्रवेश करते समय टिकट जाँच की जाय। टिकट जाँच कर्मचारियों से ट्रेनों की प्रापर मैचिंग सुनिश्ति करायी जाएगी। त्योहार के दौरान चलने वाली स्पेशल गाडियों एवं अतिरिक्त काचों की मैनिंग किया जायेगा। टिकट संग्राहको को भी ट्रेन मैनिंग मे आवश्यकतानुसार लगाया जायेगा।
11. सभी प्रमुख स्टेशनों पर भीड को नियंत्रित करने हेतु सार्थक उपाय किया जायेगा। उपरगामी पुल पर अनावश्यक भीड़ नहीं एकत्र होने दी जाएगी । एक साथ कई ट्रेनों के आगमन प्रस्थान पर उपरिगामी पुल के सेग्रीगेशन पर विचार किया जा सकता है। क्यू प्रबन्धन अनारक्षित कोच हेतु सुनिश्चित किया जायेगा। साथ ही गाड़ी आने के समय प्लेटफॉर्म एवं स्टेशनों के आगगन एवं प्रस्थान गेट पर पर समुच्य भीड़ प्रवन्धन की व्यवस्था सुनिश्चित किया जायेगा।
12. प्लेटफार्म के किनारों पर उपरिगामी पुल तथा सरकूलेटिंग एरिया में समुचितप्रकाश व्यवस्था की जाएगी जिससे संरक्षा व सुरक्षा दोनो सुनिश्चित की जा सकेगी। विद्युत विफलता की स्थिति में उद्घोषणा प्रणाली हेतु जनरेटर भी चलाया जायेगा। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु स्केलेटर की कार्यशीलता सुनिश्चित किया जायेगा।
13. सभी प्रमुख स्टेशनों (छपरा, बलिया, सीवान एवं देवरिया सदर) पर आवश्यकतानुसार प्रकाश, पंखा, पानी, एनाउंस्मेंट सिस्टम, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड की उचित व्यवस्था सुनिश्चित किया जायेगा।
14. पूछताछ खिडकी पर गुणवत्तायुक्त सूचना प्रदान करने की व्यवस्था रखी जाएगी।विशेष तथा सुविधा ट्रेनों की जानकारी आरक्षण कार्यालय तथा पूछताछ कार्यालय के माध्यम से यात्रियों को लगातार दिया जायेगा।
15. पार्सल सामान्य तथा लीज्ड की रेन्डम चेकिंग अनधिकृत वस्तुओं हेतु किया जायेगा। पार्सल कार्यालय में अग्नि सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित किया जायेगी।
16. कोच इंडिकेशन बोर्ड पर प्रत्येक ट्रेन की फिडिंग सुनिश्चित किया जायेगी तथा ट्रेन सूचना बोर्ड अद्यतन स्थिति में रहेंगे।
17. यात्रियों को बिना टिकट यात्रा न करने, ट्रेन की छत तथा पायदान पर यात्रा न करने, ज्वलनशील/विस्फोटक /हानिकारक सामाग्री ले कर चलने, स्टेशन परिसर में गन्दगी न करने, अनाधिकृत व्यक्तियों से खानपान सामाग्री क्रय न करने तथा दलालों के माध्यम से टिकट खरीद न करने की सलाह लगातार जनसूचना प्रणाली के माध्यम लगातार किया जायेगा।
18. खानपान इकाइयों पर प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की जाँच लगातार किया जाएगी तथा स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में अवैध वेडिंग की रोक थाम की जायेगी।
19. प्रथम उपचार बाक्स की उपलब्धता / रिफलिंग सुनिश्चित की जाएगी एवं रेलवे चिकित्सालय सतर्क रहेंगे।
20. सिक्योरिटी स्कैनर एवं सीसीटीवी कार्यरत रहे तथा इसका उपयोग सुरक्षा निगरानी हेतु किया जायेगा साथ ही इनकी कार्यशीलता सुनिश्चित की जाएगी ।
21. रेल वन ऐप एवं ATVM से टिकट लेने हेतु सहयोग करेली से सूचना निरंतर प्रसारित की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button