Azamgarh news :दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी
दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना सरायमीर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 26.02.2026 को घटित दुष्कर्म, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी के संबंध में मु0अ0सं0 56/26 धारा 64(1), 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त आमिर पुत्र इरशाद, निवासी थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़, को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार शुक्ल मय हमराह पुलिस टीम क्षेत्र में जांच एवं लंबित विवेचनाओं के संबंध में सक्रिय थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर खरेवां मोड़, थाना सरायमीर क्षेत्र से समय करीब 10:20 बजे अभियुक्त को दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना प्रभारी भुवनेश चौबे के नेतृत्व में सख्त कार्रवाई
गौरतलब है कि जब से थाना सरायमीर के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश चौबे ने कार्यभार संभाला है, तब से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी
अपराधियों के ठिकानों पर दबिश
हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी
संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग
त्योहारों के मद्देनजर विशेष सतर्कता अभियान थाना प्रभारी भुवनेश चौबे के नेतृत्व में सरायमीर पुलिस अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए निरंतर सक्रिय नजर आ रही है।स्थानीय लोगों में पुलिस की इस कार्यशैली की सराहना की जा रही है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास बढ़ा है।सरायमीर पुलिस का यह अभियान अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।



