Azamgarh news :अवैध तमंचा कारतूस के साथ 01 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध तमंचा कारतूस के साथ 01 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना अतरौलिया के उ0नि0 मायापति पाण्डेय व उ0नि0 उमेश चन्द मय हमराही पुलिस टीम थाना हाजा से रवाना होकर क्षेत्र में देखभाल, वांछित अभियुक्तों की तलाश व अपराध की रोकथाम हेतु मामूर थे। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा धुनकपुरा अंडरपास से ग्राम मंडोही अंडरपास के नीचे से समय करीब 12:35 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 79/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button