Azamgarh news :गोवध निवारण अधिनियम का वांछित आरोपी गिरफ्तार
गोवध निवारण अधिनियम का वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना महराजगंज क्षेत्रान्तर्गत बड़हरडीह पुलिया के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रतिबंधित पशु का अवशेष फेंके जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 22/26 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की विवेचना उ0नि0 विनय कुमार यादव द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान अभियुक्त शिबू पुत्र अंसार निवासी थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।
गोवध/गोमांस तस्करी की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 02.03.2026 को उ0नि0 विनय कुमार यादव मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कस्बा महराजगंज स्थित राजेसुल्तानपुर मोड़ से अभियुक्त शिबू पुत्र अंसार, निवासी – हुसैनाबाद, कस्बा निजामाबाद, थाना – निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र – लगभग 19 वर्ष को समय करीब 06:10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



