Azamgarh news :स्कार्पियो ने मारी ठेले को जोरदार टक्कर ठेले चालक की मौके पर मौत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
स्कार्पियो ने मारी ठेले को जोरदार टक्कर ठेले चालक की मौके पर मौत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत अजमतगढ़ नगर पंचायत वार्ड नंबर 3 जानकीपुरम निवासी अमन सोनकर पुत्र हरेन्द्र सोनकर द्वारा थाना जीयनपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि स्कॉर्पियो वाहन संख्या UP70HB7888 के चालक भरत सिंह पुत्र रामविनय सिंह निवासी भटौली इब्राहिमपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए वादी के पिता हरेन्द्र सोनकर (उम्र लगभग 45 वर्ष) के छोले के ठेले में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 104/2025 धारा 281/106(1) बीएनएस बनाम स्कॉर्पियो चालक भरत सिंह उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना उ0नि0 अजय यादव द्वारा संपादित की जा रही है।
आज दिनांक 03.03.2026 को उ0नि0 अजय यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त भरत सिंह को गोगा साव तिराहा, अजमतगढ़ से समय करीब 10:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



