Azamgarh news :दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कन्धरापुर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 35/26 धारा 64(1) बीएनएस व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण में एक युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप था। प्रकरण की विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर महोदय द्वारा की जा रही है।
आज दिनांक 03.03.2026 को उ0नि0 लाल सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मंदूरी तिराहे के पास से समय लगभग 12:35 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम विनोद गुप्ता पुत्र गर्जन गुप्ता निवासी ग्राम बर्जी, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 55 वर्ष बताया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button