मुंबई से घसीट कर लाइ up पुलिस, मुख्यमंत्री को जान से मारने की दी थी धमकी

रिपोर्ट:भगवान उपाध्याय

देवरिया;मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक्स के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को देवरिया पुलिस ने मुंबई से गुरुवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।वह भदोही जनपद का रहने वाला है। रुद्रपुर के फतेहपुर गांव में सामूहिक नरसंहार के आरोपियों के अवैध कब्जा मामले में अपील खारिज होने से वह नाराज था।रुद्रपुर के फतेहपुर में प्रेमचंद की हत्या के बाद सत्य प्रकाश दुबे समेत उनके परिवार के पांच सदस्यों की दो अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी। प्रेमचंद पक्ष ने खलिहान, परती, वन व मानस इंटर कॉलेज की भूमि पर अवैध निर्माण व कब्जा किया है।रुद्रपुर तहसीलदार कोर्ट ने उप्र राजस्व संहिता 2006 की धारा-67 के तहत बेदखली का आदेश जारी किया था। तहसीलदार के आदेश के विरुद्ध प्रेमचंद पक्ष ने डीएम कोर्ट में अपील की थी, जिसे डीएम ने निरस्त कर दिया। इससे बौखलाए युवक ने एक्स के माध्यम से मकान गिरने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या करने की धमकी बुधवार को दी थी।जांच में जुटी देवरिया पुलिस को धमकी देने वाले का लोकेशन महाराष्ट्र के मुंबई में मिला तो एसपी के निर्देश पर हवाई जहाज से पुलिसकर्मी रवाना हो गए। गुरुवार की देर रात धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई के ठाणे थाने की पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया।इसके बाद पुलिस उसे हवाई जहाज से ही शुक्रवार को गोरखपुर लेकर पहुंची। शाम को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि आरोपित को मुंबई पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जाएगा।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजीत यादव पुत्र संतोष यादव बताया। वह मूलत: भदोही जनपद के चौरा थाना क्षेत्र के टिकैतपुर का रहने वाला है। उसका परिवार वल्यानी टेकड़ी तितवाला ईस्ट सिटी, कल्याण, थाना थाणे, मुंबई, महाराष्ट्र में रहता है।अजीत बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। इंटरनेट पर सक्रिय रहता है। पूछताछ में उसने बताया कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रेमचंद यादव के मकान ध्वस्त करने की तैयारी के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद उसने एक्स पर धमकी दी, फिर कुछ घंटे बाद ही इसके लिए माफी भी मांग ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button