Azamgarh News: मानवमात्र की निःस्वार्थ भाव सेवा, अघोरपीठ के साथ शिक्षित समाज का भी उद्देश्य- रोशन लाल*

अघोरपीठ कैथी शंकरपुर लालगंज मे आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल के बैनर तले निःशुल्क नेत्र परीक्षण और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न*
लालगंज आज़मगढ़
अघोराचार्य बाबा कीनाराम कैथी शंकरपुर लालगंज द्वारा आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी के कुशल चिकित्सकों के देख रेख में ,पीठाधीश्वर महाराजश्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के निर्देशानुसार, मंगलवार को कैसी शंकरपुर लालगंज आश्रम में आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में, 183 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें 65 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए उचित मानते हुए वाराणसी में इलाज़ के लिए पंजीकृत किया गया जिनके आने जाने व रहने खाने की सम्पूर्ण व्यवस्था निःशुल्क होगी।अघोरपीठ के मानव कल्याण आधारित 19 सूत्री कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर व्यवस्थापक रोशन लाल, सरंक्षक लालबहादुर सिंह, विपिन सिंह,नरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, गजराज संतोष सिंह, दिनेश, बृजभान सिंह, प्रमोद चौहान,अरुण सिंह, शुभम चौबे,आदि अन्य गुरुभाई शिविर की सफ़लता में संलग्न रहते हुए सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।



