Azamgarh News:अतरौलिया । जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल।

Azamgarh News:Atraulia. Fighting between two parties over land dispute, video goes viral.

अतरौलिया । जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल।

 

थाना क्षेत्र के सेखौना गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग आपस में मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष गुलसन पत्नी सालिम की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पक्ष की ओर से थाने पर दी गई तहरीर के अनुसार सेखौना गांव निवासी गुलशन पत्नी सालिम ने आरोप लगाया है कि होली के दिन शाम करीब 4:30 बजे जमीन के विवाद को लेकर उनके ही रिश्ते में लगने वाले मामा फिरोज, अब्दुल और रहीम पुत्रगण मोहम्मद नवी, मकतुला पत्नी मोहम्मद नवी, अंजुम पत्नी रईस तथा हिना पुत्री रईस ने मिलकर उन पर हमला कर दिया।

गुलशन के अनुसार, विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी सास नूरजहां पत्नी नूरअली पर विपक्षियों ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। इस दौरान आरोपियों ने गुलशन और उनके पति सालिम को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दूबे ने बताया कि सेखौना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button