Azamgarh News: गो-तस्करी गैंग पर पुलिस का शिकंजा, 15 मुकदमों में वांछित गैंगेस्टर आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के थाना रौनापार पुलिस ने गो-तस्करी से जुड़े गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर विभिन्न थानों में एनडीपीएस, चोरी, आबकारी, आयुध अधिनियम और गो-तस्करी सहित कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, 17 मार्च 2025 को महुला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक सिंह द्वारा गो-तस्करी से संबंधित बरामदगी की फर्द दाखिल की गई थी। इस दौरान पुलिस ने 16 बैल, एक गाय (जिंदा), सात मृत बैल, ट्रक संख्या UP50AT5527 तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया था। इस मामले में थाना रौनापार में मुकदमा संख्या 94/2025 धारा 3/5क/8 गोवंश निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अज्ञात ट्रक चालक समेत अन्य व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान रामचेत निषाद, मोहम्मद सलीम, सलमान और शमीम सहित चार आरोपियों के नाम सामने आए थे, जिनके खिलाफ विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय भेजा जा चुका है। इस प्रकरण में थाना रौनापार के थानाध्यक्ष मंतोष सिंह की तहरीर पर 7 मार्च 2026 को गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगेस्टर एक्ट) के तहत मुकदमा संख्या 51/2026 दर्ज किया गया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह करीब 9:10 बजे भीमवर पुलिया के पास से गैंगेस्टर एक्ट में वांछित आरोपी रामचेत निषाद पुत्र स्वर्गीय मोतीलाल निषाद निवासी भोर्रा मकबूलपुर थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, चोरी, आबकारी अधिनियम, आयुध अधिनियम और गो-तस्करी समेत कई गंभीर धाराओं में कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रदेव यादव, कांस्टेबल अखिलेश पाण्डेय और कांस्टेबल नागेन्द्र यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button