Azamgarh news :अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट आजमगढ़ में हुआ सजीव प्रसारण

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट आजमगढ़ में हुआ सजीव प्रसारण

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जुपिटर ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ मे आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आज कलेक्ट्रेट सभागार आजमगढ़ में किया गया।
इसी क्रम में जनपद स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार आजमगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी ने कहा कि महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, संस्कृतिक और राजनीतिक योगदान समाज को बढ़ावा दे रहा है। आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प और सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है।
इसके साथ ही जिला विकास अधिकारी द्वारा 05 विधवा पेंशन धारक, 05 कोविड सामान्य के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिले के विभागीय योजनाओं से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही अच्छा कार्य करने वाली 150 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सुबोध कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री हेमंत सिंह व महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button