Azamgarh News: संसदीय क्षेत्रवार “मा० सांसद खेल स्पर्धा” ट्रायल प्रतियोगिता का सफल आयोजन

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आज़मगढ़ | 08 मार्च, 2026
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत “उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग” के तहत आज संसदीय क्षेत्रवार ट्रायल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता स्व० सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, ब्रह्मस्थान, आज़मगढ़ में सुगमतापूर्वक संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि एवं गरिमामयी उपस्थिति:
प्रतियोगिता के सफल समापन के अवसर पर एडीएम (प्रशासन) राहुल विश्वकर्मा, क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता में विधानसभा स्तर पर आयोजित “मा० विधायक खेल स्पर्धा” में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दोनों संसदीय क्षेत्र लालगंज एवं सदर के सबजूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने 08 खेल विधाओं (एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबाल, भारोत्तोलन, बैडमिंटन, जूडो एवं फुटबॉल) में अपना कौशल दिखाया।
प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी अनीश कुमार मौर्य (नोडल अधिकारी, लालगंज) उमेश कुमार (नोडल अधिकारी, सदर आज़मगढ़), रोहित कुमार यादव, भारत शुभम साहू, विवेक रंजन यादव, अखिलेश्वर मौर्य, शशि शेखर राय, आस्था सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आज चयनित हुए खिलाड़ी आगामी 13 व 14 मार्च, 2026 को वाराणसी में आयोजित होने वाली जोन स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button