Azamgarh news :युवती को भगाने के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार तथा एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
युवती को भगाने के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार तथा एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कप्तानगंज पर पीड़ित ने थाना स्थानीय पर एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि दिनांक 05.03.2026 को समय करीब 08:30 बजे रात्रि में वादी की नाबालिग भतीजी को अभियुक्त प्रियांशू पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी ग्राम बृजमनी बुजुर्ग थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। वादी द्वारा काफी खोजबीन करने के पश्चात उक्त लड़की अभियुक्त प्रियांशू के घर ग्राम बृजमनी बुजुर्ग थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ में मिली। इस संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 64/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 विजय सिंह गौड़ द्वारा की जा रही है। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 61(2)क/87 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी तथा अभियुक्तगण 1. सरवन पुत्र केशरी 2. शिवा पुत्र अज्ञात निवासीगण ग्राम लहरपार थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ व एक बालअपचारी का नाम प्रकाश में आया।
आज दिनांक 08.03.2026 को व0उ0नि0 विजय सिंह गौड़ मय हमराहीयान क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त प्रियांशू पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी ग्राम बृजमनी बुजुर्ग थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 18 वर्ष को गोपालापुर पुलिया के पास से धारा 87/137(2)/61(2)क बीएनएस के अपराध का बोध कराकर समय 14:05 बजे गिरफ्तार किया गया तथा मौके से ही तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



