Azamgarh :बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों से मारपीट करने वाले पांच को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों से मारपीट करने वाले पांच को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादी मुकदमा कपिलदेव यादव पुत्र रामआसरे यादव हाल पता- ग्राम रोहुआ मुस्ताफाबाद थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ , स्थायी पता – ग्रा0- बेहडा थाना केराकत जनपद जौनपुर मजरूबी हालत में उपस्थित थाना आकर एक प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 28.03.25 को सुबह 09 बजे कटघर गोमाडीह में बिजली का बिल बकाया होने के कारण नियमानुसार कई लोगों की बिजली एक सप्ताह पूर्व अधिकारी / कर्माचारी की मौजूदगी में काट दी गयी थी । इसी बात से नाराज अभियुक्तगण 1. खिलाडी सरोज पुत्र बंशू सरोज 2. रामखिलावन पुत्र बंशू सरोज 3. बृजेश सरोज पुत्र रामखिलावन सरोज 4. सुजीत सरोज पुत्र रामखिलावन सरोज समस्त निवासीगण ग्राम कटघर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ व 8 से 10 व्यक्ति अन्य नाम पता अज्ञात द्वारा वादी को मारना पीटना गाली गुप्ता देना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दाखिल किये दाखिला तहरीर के आधार मु.अ.सं. 82/2025 धारा 115(2), 352,351(3),3(5) BNS बनाम 04 नामजद व 8 से 10 व्यक्ति अन्य नाम पता अज्ञात,पंजीकृत किया गया था।
आज शनिवार को व0उ0नि0 मिथलेश कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अभियुक्त 1. खिलाडी सरोज पुत्र बंशू सरोज 2. रामखिलावन पुत्र बंशू सरोज 3. बृजेश सरोज पुत्र रामखिलावन सरोज 4. सुजीत सरोज पुत्र रामखिलावन सरोज 5. विनोद पुत्र रामअचल समस्त निवासीगण ग्राम कटघर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ को समय 14.00 बजे रोहुआ तिराहा गिरफ्तार कर चालान मा0न्यायालय किया जा रहा है।