Azamgarh news :मुखबिर की सूचना पर पुलिस नेअवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर पुलिस नेअवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जीयनपुर कोतवाली के उ0नि0 अजय यादव मय हमराह के संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान अंजान शहीद चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति, जो आदतन अपराधी है, नत्थुपुर जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया पर बैठा है तथा किसी अपराध को अंजाम देने की फिराक में है और उसके पास अवैध तमंचा है। यदि शीघ्र कार्यवाही की जाये तो उसे पकड़ा जा सकता है। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल नत्थुपुर मार्ग पर बनी पुलिया के पास पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को समय करीब 22:05 बजे एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम मुस्तकीम उर्फ शरीफ उर्फ सुल्तान उर्फ करिया पुत्र अफ्फान उर्फ नन्हू निवासी अंजान शहीद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 32 वर्ष बताया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 115/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



