Azamgarh News: लोक अदालत के प्रति जागरूकता हेतु यातायात पुलिस द्वारा शहर में चलाया गया विशेष अभियान*

*यातायात पुलिस, जनपद आजमगढ़*

*लोक अदालत के प्रति जागरूकता हेतु यातायात पुलिस द्वारा शहर में चलाया गया विशेष अभियान*

आज दिनांक 10.03.2026 को *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी यातायात श्री शुभम तोदी* के कुशल पर्यवेक्षण में *निरीक्षक यातायात संजय कुमार पाल मय यातायात पुलिस टीम* द्वारा दिनांक *14.03.2026* को आयोजित होने वाली लोक अदालत के संबंध में जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान शहर के विभिन्न चौराहों एवं तिराहों पर बैनर लगाकर, पम्पलेट्स का वितरण कर तथा ऑडियो प्रसारण के माध्यम से आम जनमानस, राहगीरों व वाहन चालकों को लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे अपनी लंबित समस्याओं/प्रकरणों के निस्तारण हेतु अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।

*यातायात पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि लोक अदालत के माध्यम से अपने प्रकरणों का सरल व त्वरित निस्तारण कराकर न्यायिक प्रक्रिया को सुगम बनाने में सहयोग करें।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button